गुण्डा व गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के लिये कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। जनपद में अवैध रूप से शराब के कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गयी है। पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी के आदेश पर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। गैंग बनाकर शराब का कारोबार करने वाले माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही व अवैध शराब के कारोबार में एक व्यक्ति के समलित होने पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करने की तैयारी में पुलिस जुट गयी है। पुलिस अधीक्षक ने लाईसेंसी दुकानों पर रखी शराब का रिकॉर्ड चौक करने व समय से पहले खुलने लाईसेंसी दुकानों से बेची जा रही शराब के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश जारी कर दिये है। जनपद में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जनपद में किराने की दुकानों सहित गांव-गांव बिकने वाली अबैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने मुहीम शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को लाईसेंसी शराब की दुकानों को चौक कर दुकान में रखी शराब का रजिस्टर से मिलान करने व खुलने व बंद होने के निधार्रित समय के बाद लाईसेंसी दुकानों से शराब की बिक्री को रोकने के निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश जारी किये है। कच्ची शराब के ठिकाने पर भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर अभियान चलाने के आदेश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक के सख्त रूख से इक बात तो साफ है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जाने वाले अभियान से अवैध शराब माफिया में हडकंप मचना तय माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने बीते कुछ वर्षो में शराब कारोबारियों के खिलाफ दर्ज किये गये केस की कुंडली निकाली जा रही है। गिरोह बनाकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफिया के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की जायेगी, तो वही दर्ज मामलों में एक व्यक्ति शामिल होने के मामले में उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करने के आदेश जारी किये गये है।
इनका कहना है
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहने वाले कारोबारियों को चिंहित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जायेगी। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जायेगा।
संजीव बाजपेयी
पुलिस अधीक्षक ललितपुर








