मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

असली सोने के सिक्कों के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

On: August 4, 2026 9:49 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा। कोतवाली नगर पुलिस ने असली सोने के पुराने सिक्के बेचने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के पूरे तीन लाख रुपये नकद तथा पांच नकली काले रंग के सिक्के बरामद किए हैं। मामले में पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र निवासी रामसिंह ने दो अगस्त को कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि उसके साले के परिचित कमलेश कुमार ने 23 जुलाई को पुराने और बहुमूल्य सोने के सिक्के बेचने का झांसा दिया। सौदा तय होने पर तीन लाख रुपये लेकर असली सिक्कों की जगह नकली एवं कम कीमत के सिक्के थमा दिए।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। मंगलवार सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मवई बाइपास से आरोपी कमलेश पुत्र रामप्रताप निवासी बीरमपुर, थाना फतेहगंज, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से ठगी के तीन लाख रुपये नकद और पांच नकली सिक्के बरामद हुए।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए पुराने सिक्के और उन पर अंकित लेख दिखाकर उन्हें असली और दुर्लभ होने का विश्वास दिलाता था। रकम मिलने के बाद वह असली सोने के सिक्कों की जगह नकली सिक्के देकर फरार हो जाता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने जिले या अन्य स्थानों पर कितने लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment