मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सिख समाज ने प्रदर्शन कर की भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग

On: August 4, 2026 10:26 PM
Follow Us:
ads

कानपुर: फजलगंज थाने के बाहर मंगलवार को सिख समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एफआईआर में गंभीर धाराएं जोड़ने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment