मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाए

On: August 5, 2026 9:59 PM
Follow Us:
ads

राजीव कुमार जैन
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए उन्हें शीघ्र गति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधि द्वारा रखे गए सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री के पीआरओ रविन्द्र परमार भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment