कानपुर: बगिया क्रॉसिंग से केसा तक मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क पहली ही बारिश में बदहाल नजर आई। नगर निगम ने सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया था, लेकिन लगातार बारिश के चलते पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर जी सेक्टर में सीवर लाइन बैक होने से गंदा पानी कई घरों में घुस गया। लोगों को डिब्बों और बाल्टियों की मदद से घरों से पानी बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलनिकासी और सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लगातार जलभराव और सीवर की समस्या से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क पहली ही बारिश में बदहाल
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:08 PM
ads








