पूरनपुर,पीलीभीत।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी द्वारा एंबुलेंस चालक पर फोन कर कथित रूप से मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।जानकारी के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी का आरोप है कि एंबुलेंस चालक लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने परिचित अधिवक्ताओं को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर कुछ अधिवक्ता सीएचसी पहुंचे और संबंधित एंबुलेंस चालक से बातचीत की।अधिवक्ताओं ने चालक को भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।घटना के बाद पूरे दिन अस्पताल परिसर में इस मामले को लेकर चचार्ओं का माहौल बना रहा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एमओआईसी डॉ मनीष राज शर्मा ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला स्वास्थ्यकर्मी का उत्पीड़न, सीएचसी पहुंचे अधिवक्ताओं ने एंबुलेंस चालक को दी चेतावनी
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:14 PM
ads








