गोरा/पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत केसरपुर कला निवासी मोहम्मद आरिफ खान अपनी माता के साथ पवित्र उमरा की अदायगी के लिए बुधवार को रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे का अनूठा माहौल देखने को मिला। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें दुआओं, शुभकामनाओं और फूल-मालाओं के साथ भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुरक्षित सफर और उमरा की कुबूलियत की कामना की।जानकारी के अनुसार मोहम्मद आरिफ खान रिजवान टूर एंड ट्रेवल्स के माध्यम से उमरा यात्रा पर रवाना हुए। बुधवार तड़के उन्होंने फजर की नमाज अदा की, जिसके बाद घर पर लोगों का तांता लग गया। शुभचिंतकों ने उनसे मुलाकात कर मुबारकबाद दी और अल्लाह से उनकी यात्रा को आसान व कामयाब बनाने की दुआ की।इसके बाद उन्हें विदा करने के लिए गांव से लेकर गढ़वा खेड़ा तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर तरफ दुआओं और मुबारकबाद का सिलसिला चलता रहा। बुजुर्गों ने उन्हें नेक नसीहतें दीं, जबकि युवाओं और बच्चों ने भी गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम की फ्लाइट से मोहम्मद आरिफ खान सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे, जहां वह मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में उमरा की अदायगी करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपनी यात्रा की सफलता और इबादत की कुबूलियत के लिए दुआ करने की अपील की।विदाई समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार, मित्र और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अल्लाह से दुआ की कि मोहम्मद आरिफ खान और उनकी माता स्वस्थ रहें, उनकी इबादत कबूल हो तथा वे सकुशल अपने वतन लौटें।रिजवान टूर एंड ट्रेवल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि उमरा यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए खुशी, बरकत और सौभाग्य का अवसर बताते हुए उनके लिए विशेष दुआएं कीं।
दुआओं के साथ ग्रामीणों ने आरिफ को दी विदाई
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:18 PM
ads








