मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

1 सितंबर को बांदा में मंडलीय पेंशन अदालत, 17 अगस्त तक भेजें प्रार्थना

On: August 5, 2026 10:34 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा चित्रकूटधाम मंडल की मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन 1 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयुक्त कार्यालय, बांदा में होगा। इसकी अध्यक्षता आयुक्त अजीत कुमार करेंगे। अदालत में पेंशन, उपादान और पेंशन पुनरीक्षण सहित सेवा निवृत्ति से जुड़े लंबित लाभों की सुनवाई की जाएगी।

इस अदालत में बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जनपद के सभी राजकीय कार्यालयों तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों से सेवानिवृत्त कार्मिकों, अध्यापकों और उनके आश्रितों के मामले स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक लोग निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में प्रार्थना पत्र कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से 17 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रार्थना पत्र की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को भी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी, जहां से कर्मचारी सेवानिवृत्त हुआ है। कार्यालयाध्यक्ष से प्राप्ति रसीद लेना जरूरी होगा। बिना रसीद के प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि जिन मामलों पर किसी न्यायालय या शासन द्वारा पहले से निर्णय हो चुका है, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं या जो नीतिगत विषयों से जुड़े हैं, उन पर पेंशन अदालत में सुनवाई नहीं होगी। यह जानकारी संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, सदस्य एवं संयोजक पेंशन अदालत चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment