मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

अतर्रा के विकास को मिलेगी नई दिशा, पुराने बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के लिए विधायक ने मंत्री को सौंपा पत्र

On: August 5, 2026 10:36 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा नरैनी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ओमणी वर्मा ने अतर्रा के वर्षों से जर्जर पड़े पुराने बस स्टैंड के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र सौंपा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

विधायक ने कहा कि अतर्रा नगर बुंदेलखंड का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं आवागमन केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन वर्षों पुराना बस स्टैंड अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ओममणी वर्मा ने कहा कि बस स्टैंड का पुनर्निर्माण केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि अतर्रा नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड बनने से यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि परिवहन मंत्री जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र ही बस स्टैंड के पुनर्निर्माण को स्वीकृति प्रदान करेंगे। इससे अतर्रा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा और नगर के विकास को एक नई पहचान मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment