मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों के जेवर व नकदी लूटी

On: August 6, 2026 8:57 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर के हुसैनापुर में रात वारदात, चोरी का मुकदमा

पूरनपुर, पीलीभीत। रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर बेधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने घर में सो रही महिला को बांका दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार को दहशत में रखकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।कोतवाली क्षेत्र की हरिपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव हुसैनापुर निवासी रामरतन भारती के परिवार के लोग बुधवार रात खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। देर रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट होने पर चारपाई पर सो रही यशोदा देवी की आंख खुल गई। तभी दो बदमाशों ने उसे बांका दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी मिलने से वह सहम गई और बदमाश बेखौफ होकर घर में लूटपाट करते रहे।बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का पेंडल, हार, कंगन, अंगूठी, कमरबंद, बिछुआ, पायल, मांग टीका सहित लाखों रुपये के कीमती जेवर और करीब 10 हजार रुपये की नकदी समेट ली। पीड़िता के अनुसार, दो बदमाश छत पर चढ़कर पहरेदारी कर रहे थे, जबकि बाकी बदमाश घर के अंदर सामान खंगालते रहे।बदमाशों के फरार होने के बाद यशोदा देवी ने शोर मचाया, जिस पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस ने गृह स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment