एफपीओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, दलालों के माध्यम से वितरण का आरोप
इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। खरीफ फसलों के लिए बीज वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कृषि विभाग की बीज वितरण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं किसान उत्पादक संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कृषि विभाग द्वारा सभी विकास खंडों में आॅयलसीड (तिलहन) एवं अन्य बीजों का वितरण एफपीओ के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। संघ का आरोप है कि बीज वितरण में दलाल सक्रिय हैं और किसानों को दरकिनार कर उनके माध्यम से बीजों का वितरण कराया जा रहा है, जिससे अधिकांश किसानों को समय पर बीज नहीं मिल पा रहा इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, बृजेंद्र, जिला प्रवक्ता नवीन धनवारा, महेंद्र कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








