मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

घर बैठे मिलावटी खाद्य पदार्थों की होगी पहचान, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण

On: August 8, 2026 7:31 PM
Follow Us:
ads

कानपुर। आमजन अब घर पर ही दूध, घी, मसाले, चाय और मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्रारंभिक जांच कर सकेंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की मोबाइल फूड सेफ्टी वैन द्वारा मोतीझील में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को घरेलू स्तर पर मिलावट की पहचान के सरल तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की प्रक्रिया समझाई और बताया कि सामान्य घरेलू परीक्षणों से मिलावट की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही संदिग्ध खाद्य पदार्थों की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला जांच कराने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर ने मोबाइल फूड सेफ्टी प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम किया जा सके। एफडीए अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फूड सेफ्टी वैन विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और सुरक्षित खाद्य सामग्री के चयन के बारे में जागरूक करती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment