मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

छह महीने से अरका महावीरपुर गांव में नहीं पहुंचा सफाई कर्मी

On: August 8, 2026 10:10 PM
Follow Us:
ads

बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल,कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक बारा के अरका महावीरपुर गांव में तैनात सफाई कर्मी बीते कई महीनो से गांव नहीं पहुंच रहा है फिर भी सफाई कर्मी का वेतन खजाने से निकाला जा रहा है इन दिनों भारी बारिश के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की नालियों रास्तों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी,कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी पिछले करीब छह महीने से नियमित रूप से गांव में नहीं आ रहा है। इसके चलते नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और बारिश का पानी रास्तों पर जमा हो रहा है।कीचड़ और फिसलन के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।छोटे बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना चुनौती बन गया है बारिश के बाद गांव के रास्तों की हालत ऐसी हो गई है कि छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ जल जमाव और फिसलन से बच्चे रास्ते में गिर जाते हैं कई जगह नालियों का गंदा पानी रास्ते में फैलने से स्थिति और भी खराब हो गई है प्रधान और कोटेदार के अलावा किसी की बात सफाई कर्मी नहीं सुनता है गांव में तैनात सफाई कर्मी जिम्मेदारी के मुताबिक सफाई व्यवस्था नहीं संभाल रहा है ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।ग्रामीणों ने कहा कि यदि सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव में पहुंचकर नालियों और रास्तों की सफाई करे तो बारिश के दौरान होने वाली समस्या काफी हद तक कम हो सकती है मामले का संज्ञान लेने,गांव में सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा नालियों और रास्तों की तत्काल सफाई कराने की मांग अधिकारियों से की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जलभराव और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment