मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

कांवड़ यात्रा को लेकर डी आई जी एवं एसपी ने किया रूट मार्च, बाम्बेश्वर मंदिर की सुरक्षा परखी

On: August 9, 2026 7:21 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा। श्रावण सोमवार और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया।
रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं परखी गईं।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रावण सोमवार के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment