मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

कांवड़ यात्रा को लेकर बांदा-चित्रकूट मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री, वैकल्पिक रास्तों से होगा आवागमन

On: August 9, 2026 7:23 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनपद में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा से चित्रकूट तक कांवड़ यात्रा व सावन अमावस्या मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
चित्रकूट की ओर जाने वाले अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस के अनुसार कबरई, मटौंध, बांदा, अतर्रा, बदौसा और चित्रकूट मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन दिन और रात पूरी तरह बंद रहेगा।

बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहनों को महोबा-कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करना होगा। इसी तरह बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
बांदा से चित्रकूट आने-जाने वाले लोगों से कांवड़ यात्रा मार्ग से बचने की अपील की गई है। इसके लिए बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक इन वैकल्पिक मार्गों से यात्री सुरक्षित और सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
अन्य प्रमुख मार्ग सामान्य रूप से खुले रहेंगे
यातायात पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
कांवड़ यात्रियों से निर्धारित मार्ग अपनाने की अपील
पुलिस ने सभी कांवड़ यात्रा समूहों से मटौंध, बांदा, अतर्रा और बदौसा होकर निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही आमजन से कहा गया है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर कांवड़ यात्रा अथवा चित्रकूट कामदगिरि दर्शन के अतिरिक्त अन्य कार्यों से आने-जाने से बचें। यातायात की सुगमता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment