मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

वन्यजीव संरक्षण में नरेश कुमार लोधी का बढ़ा सम्मान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने दिया विशिष्ट सेवा सम्मान

On: August 9, 2026 10:11 PM
Follow Us:
ads

पीलीभीत। वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष निवारण तथा सीमावर्ती और वन क्षेत्रों में ग्रामीणों की आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेश कुमार लोधी को विश्व प्रकृति निधि-भारत (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) की ओर से विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वन्यजीव संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया है। नरेश कुमार लोधी वर्ष 2004 से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया से जुड़कर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। नेपाल सीमा क्षेत्र तथा जंगलों से सटे गांवों में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से एक हजार से अधिक महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। उन्होंने युवाओं और वन विभाग के कर्मचारियों के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वनकर्मियों को वन्यजीव संरक्षण, निगरानी और मानव-वन्यजीव संघर्ष की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और रानीपुर टाइगर रिजर्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में एम-स्ट्राइप्स (ट-रळ१कढएर) प्रणाली के सफल प्रयोग एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे वन्यजीवों की निगरानी और संरक्षण कार्यों को प्रभावी बनाने में सहायता मिली, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए उनके प्रयासों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ह्यबाघ मित्रह्ण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सराहना की जा चुकी है और अब इसे देश के विभिन्न वन प्रभागों एवं राज्यों में अपनाया जा रहा है।नरेश कुमार लोधी को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार प्रदान किया था।दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के अधिकारी मौजूद रहे। अपरिहार्य कारणों से नरेश कुमार लोधी दिल्ली नहीं पहुंच सके। इसके बाद पीलीभीत में श्री मनीष सिंह ने उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment