कानपुर। नरवल तहसील क्षेत्र के दीपापुर गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बीच प्रशासन ने आखिरकार जमीन को कब्जामुक्त करा लिया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। आरोप है कि कुछ महिलाओं ने ईंटें लेकर जेसीबी का रास्ता रोकने का प्रयास किया, जबकि नायब तहसीलदार का हाथ पकड़कर उन्हें घसीटने का भी आरोप सामने आया।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व टीम ने बिना पूर्व सूचना दिए नए बन रहे निमार्णों को जेसीबी से गिरा दिया। कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा।
मामले में लेखपाल की तहरीर पर कुछ महिलाओं समेत ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दीपापुर गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध, नायब तहसीलदार से अभद्रता
By Suresh Pal
On: August 9, 2026 10:23 PM
ads








