मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत

On: August 6, 2026 5:11 PM
Follow Us:
ads

झांसी में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम को गाड़ी के अंदर गुटखा, सिगरेट की डिब्बी, दो इंग्लिश किताब, स्टेशनरी शॉप आंफ तेहरान, एक जोड़ी जूते, चार जोड़ी चप्पल और चार मोबाइल मिले हैं।उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके परिणामस्वरूप वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी आबान अहमद और राजा के बेटे सोनू के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आबान अहमद झांसी में अपने भाई से मिलने के लिए जा रहा था, जो वर्तमान में झांसी जेल में बंद हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment