मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

ईको-फ्रेंडली रंगोली से बच्चों ने किया सावन महोत्सव का स्वागत

On: July 30, 2026 10:36 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। पावन श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को सिराथू ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में बच्चों ने ईको-फ्रेंडली रंगोली बनाकर सावन महोत्सव का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. शालिनी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से आकर्षक रंगोलियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। काग्रक्रम के दौरान डॉ. शालिनी सिंह ने बच्चों को सावन रंगोली बनाने की विधि सिखाई। उन्होंने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र महीना है। इस पूरे माह शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता है। सावन का महीना प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।
ऐसे में प्राकृतिक रंगों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग हमारी संस्कृति और प्रकृति, दोनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। विद्यालय परिसर बच्चों की रंग-बिरंगी कलाकृतियों से आकर्षक नजर आया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा सामूहिक सहभागिता की भावना का भी विकास हुआ। विद्यालय परिवार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment