मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

उप जिलाधिकारी ने ग्राम अफजलपुर सातों में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

On: August 7, 2026 8:35 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम अफजलपुर सातों में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 11 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता नन्द कुमार की शिकायत पर आबादी भूमि मेंं कब्जे को लेकर शिकायत का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता रामप्यारी की शिकायत पर भूमिधरी भूमि में हो रहें निर्माण के विवाद का समाधान किया गया। शिकायतकर्ता हीरा लाल की भूमिधरी भूमि की धारा-24 को लेकर शिकायत का निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता शिवकली की शिकायत पर पुस्तैनी मकान व जमीन के बटवारें के विवाद का समाधान किया गया। ग्राम के तालाब पर अवैध अतिक्रमण को मौके पर हटवाया गया। शिकायतकर्ता वीरबहादुर सिंह की शिकायत पर भूमि पर अवैध कब्जे के विवाद का निस्तारण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment