कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम सैनी में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 10 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार साहू की शिकायत पर सैनी बस स्टॉप पर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता खुशनशील की शिकायत पर भूमि, संस्था के नाम दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता बिन्देश्वरी की शिकायत पर उभयपक्षों के मध्य सुलह समझौता कराकर रास्ते को लेकर विवाद का समाधान किया गया। शिकायतकर्ता देवेश कुमार की शिकायत पर भूमिधरी की पैमाइश कर पुन: पत्थरगढ़ी करा दिया गया। शिकायतकर्ता कमला देवी की शिकायत पर रास्ते की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने ग्राम सैनी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:42 PM
ads








