मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

On: August 7, 2026 9:18 PM
Follow Us:
ads
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ललितपुर में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार का मामला अब गरमाने लगा है। जिला पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर एआरटीओ कार्यालय के एक कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और स्थानांतरण की मांग की है।
एक ही पटल पर 6 वर्षों से कब्जा
परिवहन मंत्री को भेजे गए पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक कश्यप त्रिपाठी पिछले 6 वर्षों से एक ही सीट पर तैनात हैं। पत्र में आरोप है कि लिपिक अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और बिना अवैध धनराशि लिए किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृति नहीं देते। नियमानुसार वाहनों का पंजीकरण डीलर प्वाइंट से होना चाहिए, लेकिन डीलर से पैसे न पहुँचने तक फाइलों का अप्रूवल रोक दिया जाता है। पत्र में यह भी कहा गया है कि कार्यालय में लंबित पत्रावलियों की जांच से इस बात की सत्यता प्रमाणित हो सकती है, जिसके साक्ष्य भी पत्र के साथ संलग्न किए गए हैं।
प्राईवेट व्यक्तियों से शासकीय कार्य कराने का मामला
पत्र में आगे यह भी खुलासा किया गया है कि नए पंजीकरण के साथ-साथ प्रवर्तन के कार्य के लिए लिपिक ने अनाधिकृत रूप से दो प्राइवेट व्यक्तियों को लगा रखा है। ये बाहरी लोग लिपिक की सरकारी आईडी का उपयोग करके कंप्यूटर पर शासकीय कार्य निष्पादित करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे शासन के आदेशों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का खुला उल्लंघन बताया है।

सख्त कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने परिवहन मंत्री से मांग की है कि कनिष्ठ लिपिक कश्यप त्रिपाठी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराई जाए और जनहित को ध्यान में रखते हुए इनका तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment