मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

On: August 2, 2026 7:42 AM
Follow Us:
ads

दिनेश कुमार गुप्ता
अतर्रा, बांदा शनिवार को अतर्रा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने समाधान दिवस में आए सभी फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले सभी शिकायतकर्ता और उनकी समस्याएं महत्वपूर्ण हैं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बैठक में राजस्व, पुलिस, शिक्षा, विद्युत, वन और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। एसडीएम ने कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि शिकायतकतार्ओं को समय पर न्याय मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार अतर्रा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अतर्रा, थाना प्रभारी बदौसा और थाना प्रभारी फतेहगंज मौजूद रहे। क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक तिवारी, प्रिंस शुक्ला, बदौसा के लेखपाल अनुराग शुक्ला, प्रशांत तिवारी, रामेश्वर और मलखान सहित अन्य राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहे!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment