कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत कर्मकारों का पंजीयन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना तथा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत कर्मकारों के पंजीयन के लिए जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने देते हुए बताया कि दिनांक 05 अगस्त, 2026 को विकास खण्ड मंझनपुर में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार विकास खण्ड सरसवां मे 06 अगस्त को, विकास खण्ड कौशाम्बी में 07 अगस्त को विकास खण्ड सिराथू में 10 अगस्त को, विकास खण्ड कड़ा में 11 अगस्त को, विकास खण्ड नेवादा में 12 अगस्त को, विकास खण्ड चायल में 13 अगस्त को एवं विकास खण्ड मूरतगंज में 14 अगस्त को कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन
By Suresh Pal
On: August 4, 2026 8:56 PM
ads








