मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

कांवड़ मार्ग के अलावा गली मोहल्लों में मीट बिक्री व होटल बंद कराना गलत- हाफिज नूर अहमद अजहरी

On: August 6, 2026 9:12 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर (पीलीभीत)। सावन के माह में पुलिस प्रशासन द्वारा चिकन, मटन बिक्री के साथ ही नॉनवेज होटल के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इस मामले में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन का कावड़ मार्ग पर कच्चे-पक्के मांस की बिक्री प्रतिबंधित करने का फैसला सही है, लेकिन गली-मोहल्ले में जहां कावड़ मार्ग नहीं है और जहां से कांवड़ियों का गुजरना नहीं है, ऐसे स्थान पर चिकन, मटन की बिक्री व होटल का संचालन बंद करना गलत है। उन्होंने मांस विक्रेताओं की आजीविका को ध्यान में रखते हुए जहां कावड़ यात्रा का कोई संबंध ना हो, वहां कच्चे व पक्के मांस की बिक्री करने की छूट देने की मांग की है।मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आॅफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे उन्होंने मीट विक्रेताओं पर पांबदी लगाने और एक माह तक उनके परिवार की आर्थिक तंगी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन जो भी आवश्यक व्यवस्था करे, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कांवड़ यात्रा के निर्धारित रूट पर मीठ की दुकानों और होटलों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाता है तो यह प्रशासनिक निर्णय हो सकता है, लेकिन जिन क्षेत्रों से कांवड़ यात्रा नहीं गुजरती, वहां भी दुकानों को बंद कराना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से उन व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होती है, जिनका कांवड़ यात्रा से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। श्री अजहरी ने प्रशासन से मांग की कि प्रतिबंध केवल कांवड़ मार्ग तक सीमित रखा जाए और अन्य क्षेत्रों में व्यापारियों को सामान्य रूप से अपना कारोबार करने दिया जाए, ताकि सभी वर्गों के अधिकारों और आजीविका का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि एक माह तक करोबार बंद होने से कच्चे व पक्के मीट विक्रेताओं का जीवन यापन कैसे चलेगा ? प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
———————–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment