मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए सतत प्रयास जारी रहेगा : अजय सोनी

On: August 5, 2026 11:10 PM
Follow Us:
ads

जिला पंचायत सदस्य ने विधि विधान से भूमि पूजन कर नए सीसी रोड का किया शुभारंभ

समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को अपने वार्ड के ग्राम गंभीरा पूर्व में धूप दीप नैवेद्य पुष्प गंगजल और मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर और भूमिपूजन कर लड्डू बांटकर नए सीसी रोड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले गंभीरा पूर्व गांव के तमाम लोगों ने अजय सोनी का मल्यार्पण कर स्वागत किया इसके बाद अजय सोनी ने तमाम लोगों की मौजूदगी में विधि विधान से भूमि पूजन कर और नारियल फोड़कर नए सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोकहित के लिए मेरा सतत प्रयास जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण होने से गंभीरा पूर्व गांव के सैकड़ो लोगों को खासकर किसान, मजदूर और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर गंभीरा पूर्व गांव मे नए सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर ग्रामीणों ने अजय सोनी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पप्पू दुबे, मनीष दुबे, पंकज दुबे, मोनू दुबे, बबलू पांडेय, अनुज पांडेय, पिंटू शुक्ला, ननका पटेल आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment