मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

खेलों का बड़ा गढ़ बना अयोध्या, प्रदेश में सर्वाधिक सात छात्रावास

On: July 31, 2026 10:35 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ। अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके मुकाबले लखनऊ में तीन छात्रावास हैं जबकि आगरा दूसरे स्थान पर है। पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या मंडल का बहुमुखी विकास हुआ है। इससे खेल भी अछूता नहीं रहा। यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में खेल विभाग के सात छात्रावासों का संचालन हो रहा है, जो प्रदेश के एक जिले में सर्वाधिक है। खास बात है कि ये सभी छात्रावास बालिका खिलाड़ियों के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज अयोध्या में स्थापित किया जा सकता है। इधर, राजधानी लखनऊ में खेल छात्रावासों की संख्या छह से घटकर अब तीन रह गई है। आगरा में पांच और वाराणसी व प्रयागराज में तीन खेल छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। झांसी, देवरिया, मैनपुरी, गोरखपुर, अमेठी, मेरठ व सोनभद्र में दो-दो खेल छात्रावास हैं।
खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ के अलावा नौ बैडमिंटन कोर्ट का इंडोर हॉल समेत तमाम अन्य खेलों की उच्च स्तरीय सुविधाएं हैं। स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और स्वीमिंग पूल भी हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसलिए बालिकाओं के लिए सात छात्रावास स्थापित किए गए हैं। जरूरत के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अयोध्या – 7 (हॉकी बालिका, वॉलीबॉल बालिका, एथलेटिक्स बालिका, बैडमिंटन बालिका, टेबल टेनिस बालिका, कुश्ती बालिका, हैंडबॉल बालिका), आगरा- 5 (जिम्नास्टिक्स बालक-बालिका, टेबल टेनिस बालक, कबड्डी बालिका, बास्केटबॉल बालिका), लखनऊ- 3 (हॉकी बालक, तैराकी बालक-बालिका), वाराणसी- 3 (हॉकी बालक, एथलेटिक्स, फुटबॉल बालक), प्रयागराज-3 (वॉलीबॉल बालक, एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक), झांसी 2 (हॉकी बालक, बॉक्सिंग बालक), देवरिया- 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), मैनपुरी 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), गोरखपुर- 2 (बास्केटबॉल बालक, कुश्ती बालिका), अमेठी- 2 (कबड्डी बालक, हँडबॉल बालक), मेरठ- 2 (कुश्ती बालक, बॉक्सिंग बालक), सोनभद्र- 2 (तीरंदाजी बालक बालिका), रामपुर-1 (हॉकी बालक), आजमगढ़ 1 (वॉलीबॉल बालक), बांदा 1 (वॉलीबॉल बालक), कानपुर- 1 (क्रिकेट बालक), अलीगढ़- 1 (क्रिकेट बालक), फतेहपुर 1 (क्रिकेट बालक), बस्ती-1 (फुटबॉल बालक), बरेली- 1 (फुटबॉल बालक) और सहारनपुर- 1 (जूडो बालक)।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment