मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

गुरुपूर्णिमा पर श्रीराम जानकी मंदिर में हवन-पूजन के बाद हुआ भंडारा

On: July 29, 2026 10:53 PM
Follow Us:
ads

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फोटोहअ0074
पूरनपुर/पीलीभीत। रामलीला मैदान के सामने स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का अखंड पाठ, हवन-पूजन, गुरुपूजन एवं पूणार्हुति के साथ विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा राघवदास के नेतृत्व में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर 28 जुलाई से अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया था। अखंड पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इसके उपरांत गुरुपूजन और पूणार्हुति संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।पूणार्हुति के बाद महंत बाबा राघवदास ने भगवान को भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ कराया। उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे संत- महात्माओं का स्वागत एवं सम्मान किया। भंडारे में शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, नैमिषारण्य, निगोही, बंडा, न्यूरिया हुसैनपुर, जितौरिया, लुकटिहाई, बलरामपुर, कसगंजा, अमरैयाकलां, खाता, तकियादीनारपुर, सुखदासपुर, देवीपुर, जमुनिया, न्यूरिया और मल्लपुर सहित विभिन्न स्थानों से संत-महात्मा एवं श्रद्धालु पहुंचे।मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं ने गुरुपूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु को जीवन में सही मार्ग दिखाने वाला बताया। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान बाबा राघवदास, भगवानदास, वनटीदास, श्रीकृष्ण दास, वीरपालदास, विवेक त्रिवेदी, राधाकृष्ण कुशवाहा, राजगुरु पाण्डेय, फूलदास, सियाराम दास, मनमोहन दास, डोरीदास, लक्ष्मण दास, केवलदास, हिमांशु सैनी, शिवम भारती, ऋतुराज, महादेव गाईन, हर्ष प्रधान सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment