मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे पत्रकार निजाम अली, बोले मौका मिला तो बदल दूंगा ढका की तस्वीर

On: August 6, 2026 9:26 PM
Follow Us:
ads

जनसंपर्क से जीत का साध रहे गणित, विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

पूरनपुर, पीलीभीत।पंचायत चुनाव की आहट के बीच ग्राम पंचायत ढका जमीमा में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गमार्ने लगा है। प्रधान पद की दावेदारी कर रहे पत्रकार निजाम अली इन दिनों गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। अपने घर में बनाए गए जनसंपर्क कार्यालय पर वह लोगों की शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो गांव की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास को नई दिशा देंगे।निजाम अली ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति के माध्यम से व्यक्तिगत लाभ कमाना नहीं, बल्कि गांव की सेवा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने और किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। पंचायत निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों में किया जाएगा और हर फैसले में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।इन दिनों वह लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों में सक्रिय रहे हैं तथा जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान की गांव में चर्चा बनी हुई है।गौरतलब है कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर ढका जमीमा में अभी से राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। निजाम अली की सक्रियता के बाद गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चचार्ओं का दौर तेज हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment