इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। शहर में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस परंपरागत श्रद्धा, अकीदत और गंगा-जमुनी तहजीब के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में अजादारों ने जुलूस में शामिल होकर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी समुदायों के लोगों ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग किया। वहीं बिजली विभाग ने जुलूस मार्ग पर बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने की व्यवस्था की, जबकि नगर पालिका ने पूरे मार्ग की साफ-सफाई एवं कर्बला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। जुलूस देर रात सावरकर चौक से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी ताजियों और बुरार्कों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार पटेल, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार, शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित नगर मुहर्रम ताजिया कमेटी के संरक्षक खुर्शीद आलम ठेकेदार, अध्यक्ष रफीक अली, सचिव जावेद किरमानी तथा कमेटी के पदाधिकारी, ताजियादार, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बानपुर में सादगी से मनाया चेहल्लुम पर्व
कस्बा बानपुर में कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम पर्व सादगी से मनाया गया। कस्बे में ताजियादारी की परम्परा अनवरत जारी है। मुहर्रम के बाद चेहल्लुम मे परम्परागत रास्तों से ताजिया निकाला गया। जिसमें विगत रात्रि जिसमें नौजवान साथी या अली, या हुसैन की सदाऐं बुलन्द कर रहे थे। इस प्रकार रात्रि का जुलूस मस्जिद मुहल्ला आकर सम्पन्न हो गया व सायं करीब साढ़े चार बजे ताजिया का जूलूस मस्जिद से आरम्भ होकर परम्परागत रास्तों से होता हुआ किले का मैदान जाकर शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इस दौरान जगह जगह मर्सिया ख्वानी व फातिहा ख्वानी की गयी। उपरान्त कर्बला के प्रतीक बनाये गये स्थानीय तालाब पर ताजिया विसर्जित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी महरौनी के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बानपुर अरूण कुमार तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस मुस्तैद रही। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी व कस्बावासी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत बानपुर व विद्युत विभाग का सहयोग सराहनीय रहा।
चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न : पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद, ड्रोन से हुई निगरानी
By Suresh Pal
On: August 4, 2026 9:41 PM
ads








