मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नकदी- जेवर लेकर फरार, ग्रामीणों में दहशत

On: August 7, 2026 9:30 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर/पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर में गुरुवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। चोर नकदी, जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान भूपराम के घर में घुसे। घर के एक कमरे में रखे बक्से को उठाकर ले गए। बताया गया कि बक्से में करीब तीन से चार हजार रुपये की नकदी, सोने की एक वस्तु तथा अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो बक्सा गायब देखकर उनके होश उड़ गए।इसके बाद चोरों ने गांव निवासी रामादीन पुत्र इतबारी के घर को निशाना बनाया। यहां कमरे में रखा छोटा बक्सा चोरी कर लिया गया। बक्से में करीब एक हजार रुपये की नकदी, चांदी की पायल, कपड़े और अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। घटना के समय परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे, जिससे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।चोरों ने गांव के ही बेचेलाल पुत्र कढ़ेल के घर में भी घुसने का प्रयास किया। हालांकि, आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। लोगों के जागते ही चोर मौके से भाग निकले, जिससे यहां बड़ी वारदात टल गई।शुक्रवार सुबह एक के बाद एक तीन घरों में चोरी की घटनाओं की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी जुटाई।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
———————

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment