मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

छात्रों ने हिंसा नहीं की, प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे भेजे गए: राहुल गांधी

On: August 5, 2026 11:01 PM
Follow Us:
ads

नई दिल्ली राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अब परेशान किया जा रहा। उनके घरों पर सरकार के गुंडे भेजे गए। राहुल गांधी के साथ रिया अहीर और पैलेट गन से घायल लड़की समेत कई पीड़ित छात्र मौजूद थे। इन्होंने अपने अनुभव साझा किए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों के साथ मारपीट की गई, उन्हें धमकाया गया और उनके घरों तक लोगों को भेजा गया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने कोई हिंसा नहीं की, बल्कि वे बेहतर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन में शामिल कई युवाओं से खुलकर बातचीत की। छात्रों ने उन्हें बताया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें डराया-धमकाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि खराब होती शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना कोई अपराध नहीं है। अगर छात्र व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहिए जो युवाओं का भविष्य सुरक्षित करे और परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं बंद हों।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment