मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

जल निकासी न होने से दर्जनों एकड़ फसल पर संकट, आंदोलन की चेतावनी

On: August 6, 2026 9:05 PM
Follow Us:
ads

भाकियू अराजनैतिक ने किसानों ने सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर/पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र के किसानों की धान की फसल जलभराव की चपेट में आ गई है। पानी निकासी नहीं होने से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की आशंका जताते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जल निकासी कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बालाबनी, तहसील पूरनपुर के किसान गुरजंट सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई किसानों के करीब 20 एकड़ खेतों में बरसात का पानी भर गया है। इससे धान की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।किसानों का आरोप है कि खेतों से पानी निकासी के लिए पहले से सरकारी पाइप डाला गया था, लेकिन पड़ोसी काश्तकार द्वारा उसे उखाड़कर वहां खड़ंजा लगा दिया गया। इसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है और बारिश का पानी खेतों में जमा हो रहा है। यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो सकती है।भाकियू ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अस्थायी रूप से पाइप डलवाकर जल निकासी कराई जाए और भविष्य में स्थायी समाधान के लिए पक्की पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों को हर वर्ष इस समस्या का सामना न करना पड़े।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई और फसल को नुकसान हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment