मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

जल सत्याग्रह का दिखा असर: बीडीओ खुद बाइक से पहुंचे पुरखास

On: August 2, 2026 10:37 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। विकास खंड नेवादा की ग्रामसभा पुरखास में शनिवार को आठ घंटे तक चले जल सत्याग्रह का असर रविवार को साफ दिखाई दिया। आंदोलन के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव में सड़क निर्माण के साथ-साथ बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया। वर्षों से गंदगी और बदहाल सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी दिखाई देने लगी है। रविवार को खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल स्वयं ग्राम पंचायत अधिकारी अनुराग के साथ पुरखास, इसीपुर, ध्वई और बजाहा सहित ग्राम पंचायत के सभी मजरों का निरीक्षण करने पहुंचे। बीडीओ ने दोपहिया वाहन से गांव-गांव का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया, लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत 101 सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी को आठ-आठ के समूह में बांटकर नालियों की सफाई, कूड़ा हटाने और प्रत्येक मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जेसीबी मशीनों से सड़क पर गिट्टी बिछाने और निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल सत्याग्रह के बाद पहली बार प्रशासन इतनी गंभीरता से गांव की समस्याओं के समाधान में जुटा है। लंबे समय से गंदगी और जलभराव के बीच जीवन बिताने को मजबूर लोगों ने अब राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यदि इसी गति से विकास कार्य जारी रहे तो जल्द ही पुरखास सहित पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment