मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न डीएम ने सावन शांतिपूर्वक मनाने के दिए निर्देश

On: July 31, 2026 10:29 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा सावन माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में शांति समिति एवं पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व नागरिक सुविधाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी पहचान है, सभी मिलकर भाईचारे से पर्व मनाएं।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को संवेदनशील स्थानों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। डीजे की ध्वनि सीमा शासन के मानक के अनुसार रखने और उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

कांवड़ यात्रा को लेकर उप जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी को मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर दिशा-सूचक बोर्ड लगवाने को कहा गया। विद्युत विभाग को तार दुरुस्त करने, नगर पालिका को गोवंश हटवाने और परिवहन विभाग को यात्रा मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने को भी कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्य करें। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment