मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा

On: August 4, 2026 9:03 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने राज्यकर, परिवहन एवं स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त राज्यकर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, ए.आई.जी. स्टाम्प को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को आर.सी. वसूली एवं अंश निर्धारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को 05 वर्ष एवं 03 वर्ष से अधिक पुराने सभी राजस्व वादों का निस्तारण आगामी बैठक तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आय/जाति/निवास प्रमाण-पत्रों, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एवं वरासत के प्रकरणों का निर्धारत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन एवं आई.जी.आर.एस. में प्राप्त आमजन की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध किया जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एल.आर.सी. का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment