नई दिल्ली पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका की स्पिन पिचों पर रवींद्र जडेजा का अनुभव टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जडेजा का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए भी बेहद उपयोगी रहेगा।
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका की स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अनुभवी आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा का अनुभव भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जडेजा न सिर्फ ऐसी परिस्थितियों में प्रभावी गेंदबाजी करना जानते हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। मौजूदा भारतीय टीम में कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगे। ऐसे में जडेजा और केएल राहुल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वहां टेस्ट खेलने का अनुभव है। राहुल 2015 और 2017 के दौरे का हिस्सा रहे थे, जबकि जडेजा 2017 में श्रीलंका में 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दीप दासगुप्ता ने कहा कि स्पिन के लिए अनुकूल पिचों पर सफलता केवल गेंद के ज्यादा टर्न कराने से नहीं मिलती, बल्कि सही गति, लाइन और लेंथ बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका में कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला टेस्ट दौरा है। जडेजा पहले यहां खेल चुके हैं और जानते हैं कि स्पिन फ्रेंडली पिचों पर कैसे गेंदबाजी करनी होती है। ऐसी विकेटों पर सिर्फ गेंद घुमाने से काम नहीं चलता, बल्कि गति, लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करना पड़ता है।’
टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे जडेजा?
By Suresh Pal
On: August 6, 2026 9:43 PM
ads











