मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से जीता वॉर्म-अप मैच

On: August 9, 2026 10:28 PM
Follow Us:
ads

कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच समाप्त हो गया। भारतीय टीम ने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने 200 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिससे मेहमानों को 207 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच समाप्त हो गया। भारतीय टीम ने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने 200 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिससे मेहमानों को 207 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। शुभमन को वार्म अप मैच से पहले अंगुली में चोट लगी थी और वह शुरूआती दो दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। इस वार्म अप मैच में एक दिन श्रीलंका को बल्लेबाजी करनी थी और एक दिन भारत को। तीसरे दिन दोनों टीमों को 45-45 ओवर बल्लेबाजी करनी थी। श्रीलंका इलेवन ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 363 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। तीसरे दिन श्रीलंका इलेवन ने 45 ओवर में छह विकेट पर 200 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर छह रन की लीड के साथ उनकी कुल बढ़त 206 रन की हुई और भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला। गिल के खेलने पर संशय था, लेकिन अब जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं तो टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ फैंस ने राहत की सांस ली होगी। गिल की गैरमौजूदगी में दो दिन केएल राहुल ने कमाल संभाली थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment