मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

डीएम, एसपी ने थाना समाधान दिवस पर फरियादियों को सुना जिसमे 87 शिकायतें मिलीं, 18 का मौके पर किया निस्तारण

On: August 8, 2026 7:15 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने थानों पर पहुंचकर आम जनता की शिकायतें सुनीं और उनका त्वरित निस्तारण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर आम जनमानस को राहत प्रदान करना है।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना कोतवाली नगर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने राजस्व से जुड़े विवादों और पुलिस संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर और थाना गिरवां में राजस्व टीम के साथ बैठकर लोगों की शिकायतें सुनीं। जनपद के अन्य सभी थानों पर भी पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि लंबित मामलों को समय सीमा में निस्तारित किया जाए।
थाना समाधान दिवस पर जनपद भर में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित टीमों का गठन कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment