मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, भाई बोला- ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला, परेशान रहती थी बहन

On: July 31, 2026 10:24 PM
Follow Us:
ads

लखनऊ। लखनऊ के पारा क्षेत्र में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा। पारा के बुद्धेश्वर के जाहिद नगर में बृहस्पतिवार रात कैंट थाने में तैनात दरोगा अवनीश कुमार की पत्नी विनीता (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई ने पारा थाने में पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार मूलरूप से मेरठ के टीमकिया गांव निवासी दरोगा अवनीश कुमार पत्नी विनीता, बेटे कार्तिक के साथ रहते हैं। विनीता के भाई विनय का आरोप है कि बहन को काफी समय से ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि दरोगा पति अवनीश शराब के नशे में अक्सर विनीता के साथ मारपीट करते थे। विनीता ने कई बार मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। मायके वालों ने अवनीश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस विभाग में होने का रौब दिखाकर उन्हें चुप करा देता था।
मां को फोन कर प्रताड़ना की बात बताई और कट गया फोन
भाई विनय के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे विनीता ने मां को फोन कर बताया की ससुराल वाले काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने विनय को फोन कर बताया विनीता की हालत गंभीर है और उसे ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मायके वाले गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित शकूरपुर से लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि विनीता की मौत हो चुकी है। विनय के मुताबिक अस्पताल में ससुराल पक्ष का कोई मौजूद नहीं था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment