मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत छह पर मुकदमा

On: August 5, 2026 10:25 PM
Follow Us:
ads

अमरिया,पीलीभीत। दहेज प्रताड़ना का एक मामला थाना अमरिया क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी रीना कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी ज्ञान प्रकाश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता लालाराम ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया और करीब 10 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा और मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था।पीड़िता का आरोप है कि पति ज्ञान प्रकाश, सास मीरा देवी, ससुर नत्थू लाल, जेठ मोहन स्वरूप, जेठानी मिथलेश और ननद सोनम ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक बार उसके गले में रस्सी डालकर पंखे से लटकाने का प्रयास किया गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची।
तहरीर के अनुसार 26 जून को आरोपियों ने फिर मारपीट की और उस पर डीजल डालकर जलाने की धमकी दी। जान बचाने के लिए वह किसी तरह फटे कपड़ों में अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसका बड़ा बेटा वंश ससुराल वालों के पास है, जबकि वह अपनी दूधमुंही बेटी को साथ लेकर मायके में रह रही है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment