मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

दुकान पर युवक से नगदी व मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, विरोध पर पीटा

On: August 6, 2026 9:00 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर,पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े परचून की दुकान पर बैठे युवक से नगदी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।गांव कुरैया खुर्द कला निवासी एजाज मोहम्मद पुत्र इकलीम कुरैशी का गांव से जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर परचून का खोखा है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और गुटखा खरीदा। उन्होंने 20 रुपये का भुगतान यूपीआई से किया। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने एजाज को डरा- धमकाकर दुकान में रखे पांच हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों युवक बाइक से जोगराजपुर की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।बताया गया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक मुंह पर रुमाल बांधे हुए दिखाई दिए हैं। घायल एजाज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भेजा गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया मारपीट की घटना है। अभी तहरीर नही मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment