कानपुर: नवीन नगर स्थित पर्वकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने लगातार हो रही बारिश और मेट्रो निर्माण की खुदाई को संभावित कारण बताया है। घटना के बाद एहतियातन अपार्टमेंट में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने में जुट गई। गौरतलब है कि 3 जुलाई को भी भारी बारिश के दौरान नवीन नगर के ही हामोर्नी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट के नीचे की जमीन धंस गई थी। लगातार दूसरी घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और धंसने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नवीन नगर स्थित पर्वकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने से इलाके में हड़कंप
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:07 PM
ads








