कानपुर। पनकी धाम मंदिर के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को बढ़ाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस दौरान कानपुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर के संत-महंतों की मौजूदगी रही।
परियोजना के तहत पनकी धाम के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक भव्य होने के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाओं में भी विस्तार होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। मंदिर के महंत जितेंद्र दास और महंत कृष्ण दास सहित सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पनकी धाम कानपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग की इस परियोजना से मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को नया स्वरूप देने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
पनकी धाम के विकास को मिलेगी नई पहचान, 1.84 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन
By Suresh Pal
On: August 9, 2026 10:21 PM
ads








