मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

परमट में लाल कार्पेट पर चलकर बाबा के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

On: August 9, 2026 10:20 PM
Follow Us:
ads

महापौर के निर्देश पर नगर निगम ने मंदिर गेट से गर्भगृह मार्ग तक बिछवाई लाल कार्पेट, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
कानपुर। परमट स्थित ऐतिहासिक बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिर परिसर में लाल कार्पेट पर चलकर बाबा के दर्शन करने का अनुभव मिलेगा। सावन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए महापौर के निर्देश पर नगर निगम की ओर से मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर तक लाल कार्पेट बिछवाई गई है।
मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा आनंदेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में रास्ते पर फिसलन और कीचड़ की समस्या को देखते हुए कार्पेट बिछाने की व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत होगी और दर्शन के दौरान परेशानी भी कम होगी।
नगर निगम की इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सावन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment