नमामि गंगे की पाइप लाइन बिछने से सडक हुई ध्वस्त
इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। वार्ड नंबर 15 के पिसनारी बाग के मोहल्ले वासियों ने सडक पर पुन: निर्माण व गलियों के सडक निर्माण कराए जाने हेतु जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नमामि गंगे 2.0 अमृत योजना के तहत मोहल्लों में पाइप लाइन डाली गई है जिससे जगह जगह सडक उखाड़ दी गई है मरम्मत न होने के अभाव में जगह जगह गड्ढे हो गए है। वही सडक में गड्ढे होने के कारण कीचड़ मच गया है। जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी समस्यायो का सामना करना पड़ रहा है। वही बच्चे निकलते समय चोटिल भी हो जाते है और मोहल्ले वासियों को वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। वही उन्होंने बताया की जिन गलियों का नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पास हो गया है उन गलियों का भी निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। मोहल्ले वासियों ने छती ग्रस्त सडक का पुन: निर्माण व गलियों की सडक निर्माण कराए जाने की मांग की। प्रार्थना पत्र पर धर्मेंद्र प्रताप, सोनू खटीक, ब्रजेंद्र सिंह, रामपाल, राज राजपूत, मंजू, मन्नू , धन कुंवर, जय कुंवर, उमेश सेन,रवि कुमार, अभिषेक आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।








