कानपुर: बर्रा पुलिस ने मंगलवार को शास्त्री चौक क्षेत्र में कथित रौबाड़ा गैंग से जुड़े आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपितों से सार्वजनिक रूप से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि अपराध करने वालों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस का संदेश: “गुंडागर्दी करोगे, तो सड़कों पर जुलूस निकलेगा।”
पुलिस ने रौबाड़ा गैंग से जुड़े आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला
By Suresh Pal
On: August 4, 2026 10:28 PM
ads








