पीलीभीत। जिलाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निदेर्शानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा गणेशपुर गौटिया में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेटी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।इस अवसर पर जिला मिशन कोआॅर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एजुकेशनल किट वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व तथा उनके अधिकारों की जानकारी भी दी।जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना तथा गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
By Suresh Pal
On: August 5, 2026 10:15 PM
ads








