वन विभाग ने 40 किलो प्रतिबंधित कटरुआ बरामद
पीलीभीत। प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ के अवैध कारोबार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीके) भरत कुमार ने बताया कि आरोपी को नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया, जिसके कब्जे से करीब 40 किलोग्राम प्रतिबंधित कटरुआ बरामद हुआ है।वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर पीलीभीत रेंज की टीम ने नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मंडी लाइसेंसधारी फर्म ताज एंड कंपनी के स्वामी शकील अहमद पुत्र रफीक अहमद, निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद, वार्ड-23, कोतवाली पीलीभीत के कब्जे से प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ का अवैध भंडारण और फुटकर बिक्री पकड़ी गई।वन विभाग ने मौके से लगभग 40 किलोग्राम प्रतिबंधित कटरुआ बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित कटरुआ का मुख्य सप्लायर है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी टीम में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी दिविजय सिंह, वन दरोगा कोषेंद्र कुमार, वन रक्षक अमित तिवारी, रंजीत सिंह, टीएसओ किशन लाल तथा न्यूनतम वेतनकर्मी राजेंद्र कुमार सैनी शामिल रहे।इस मामले में पीलीभीत रेंज में रेंज केस दर्ज कर वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने प्रतिबंधित वन उपज के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
प्रतिबंधित कटरुआ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, मंडी से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
By Suresh Pal
On: July 29, 2026 10:57 PM
ads








