मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

प्रावि नयाबाग में लकड़ी से पकाया जा रहा मिड-डे मील, व्यवस्था पर उठे सवाल

On: August 7, 2026 9:15 PM
Follow Us:
ads

राजीव कुमार जैन
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। प्राथमिक विद्यालय नयाबाग सतरवांस स्थित विद्यालय में बच्चों के लिए मिड-डे मील का भोजन लकड़ी जलाकर पकाए जाने का मामला सामने आया है। लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण के साथ बच्चों और भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका है। वहीं, विद्यालय परिसर में लकड़ी जलाने से आग लगने का खतरा भी बना रहता है। मिड-डे मील जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में विद्यालय में लकड़ी से भोजन पकाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पिछले कुछ दिनों से ऐसे विद्यालयों में लगातार निरीक्षण कर अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में सतरवांस विद्यालय में सामने आया यह मामला भी विभागीय निगरानी के दायरे में आ सकता है।
नयाबाग सतरवांस स्कूल में लकड़ी से मिड-डे मील पकाने का मामला सामने आया। संबंधित विद्यालय के खिलाफ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रत्नेश कुमार, बीएसए ललितपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment